एनडीएमसी ने चलाया एक पेड़ मां के नाम अभियान
नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की ओर से रविवार को लोधी कॉलोनी और खन्ना मार्केट में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। इस मौके पर परिषद उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि यह अभियान नागरिकों को अपनी माताओं के सम्मान में पर्यावरण की रक्षा करने और हरित व स्वस्थ भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। चहल ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पौधारोपण का यह विशेष संयोग बना है। यह प्रकृति, मातृत्व और महिला शक्ति को सम्मान देने का एक प्रतीकात्मक प्रयास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.