नई दिल्ली, जून 19 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) -2026 के आयोजन के लिए एनडीएमसी क्षेत्र के आठ प्रतिष्ठित स्थलों पर व्यापक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।इस आयोजन में 5,000 से अधिक योग साधकों, स्थानीय निवासियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए), विद्यार्थियों, अधिकारियों तथा आगंतुकों के भाग लेने की संभावना है, जिससे यह राष्ट्रीय राजधानी के हृदयस्थल में आयोजित सबसे बड़े समन्वित जन-स्वास्थ्य एवं जन-कल्याण अभियानों में से एक होगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का आधिकारिक विषय स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित किया गया है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 हेतु आठ प्रमुख स्थलों का चयन किया गया है । यह भी पढ़ें- Yoga Day Speech in Hindi: योग दिवस पर आ...