नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता अपने प्रियजन को खोने के दर्द के बीच जब रोजगार का सहारा मिला तो कई परिवारों की आंखें नम हो गईं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे।

अनुकंपा नियुक्तियों का महत्व साथ ही परिषद के संविदा कर्मचारियों को स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने एनडीएमसी की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से आज 109 परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति के रूप में नई आशा मिली है। उन्होंने कहा कि यह केवल नौकरी नहीं, बल्कि परिवारों के भविष्य को संबल देने वाला जीवनभर का सहारा है। मुख्यमंत्री ने विशेष खुशी जताई कि नियुक्ति प्राप्त करने वालों में लगभग 90 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्...