नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने चाणक्यपुरी स्थित विनय मार्ग क्षेत्र में 24 घंटे निरंतर स्वच्छ जल आपूर्ति परियोजना के प्रथम चरण के साथ-साथ भैरों मंदिर, नेहरू पार्क में सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास किया। चहल ने कहा कि एनडीएमसी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की एक प्रमुख नगरपालिका संस्था है, जिसका प्रशासनिक क्षेत्र दिल्ली के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग तीन प्रतिशत है। हर घर जल योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मौजूदा जल आपूर्ति प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...