गाज़ियाबाद, जून 10 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। कमला नेहरू नगर स्थित एनडीआरफ अकादमी में ध्यान सत्र का आयोजन हुआ। बुधवार को एनडीआरफ की आठवीं बटालियन में ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। अकादमी के कमांडेंट सुदेश कुमार ने बताया कि इस ध्यान सत्र के आयोजन का उद्देश्य एनडीआरएफ पदाधिकारियों को मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और तनाव प्रबंधन करना है ताकि वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। इस दौरान अकादमी में अधिकारियों सहित जवानों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...