औरैया, जून 27 -- संभावित बाढ़, अतिवृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जन-धन और पशुहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम गोहानी कलां में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में राहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ, गाजियाबाद की टीम ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित कर ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर रूपेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर रमाकांत सिंह एवं उनकी टीम ने बाढ़ सहित विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तार से जानकारी दी। टीम ने आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव तकनीकों तथा जान-माल की सुरक्षा के उपायों का व्यवहारिक प्रदर्शन कर ग्रामीणों को प्रशिक्षण ...