एनडीआरएफ ने रामपुर तलकुआं में सिखाए आपदा से बचाव और प्राथमिक उपचार के गुर
शाहजहांपुर, जुलाई 9 -- शाहजहांपुर। मानसून के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 8वीं वाहिनी की टीम ने गुरुवार को अजीजगंज के रामपुर तलकुआं में आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और स्वयंसेवकों को बाढ़ समेत विभिन्न आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने और दूसरों की मदद करने के तरीके बताए गए। सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को रक्तस्राव रोकने, सीपीआर देने, हड्डी टूटने पर स्प्लिंट लगाने, श्वासनली में अवरोध होने पर राहत पहुंचाने तथा आपातकालीन और सामान्य निकासी की तकनीकों की जानकारी दी गई। इसके अलावा बाढ़ के दौरान स्थानीय संसाधनों से अस्थायी सुरक्षा उपकरण तैयार करने और प्राकृतिक व मानवजनित आपदाओं के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों पर भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.