रुद्रपुर, फरवरी 25 -- गदरपुर, संवाददाता। 15वीं वाहिनी, एनडीआरएफ गदरपुर के कमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में मोबिलाइजेशन ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 18 टीमों ने भाग लिया। यह अभ्यास बहु-आपदा परिदृश्यों में त्वरित तैनाती, समन्बय एवं परिचालन दक्षता के परीक्षण के लिए आयोजित किया गया। इस समन्वित मोबिलाइजेशन अभ्यास का उद्देश्य संभावित आपदा परिस्थितियों में विभिन्न संस्थाओं के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करना तथा कमांड और नियंत्रण प्रणाली को मजबूत करना था। अभ्यास के अंतर्गत वाहिनी मुख्यालय से कुल 15 टीमों को विभिन्न परिदृश्यों के लिए तैनात किया गया। इसमें 6 टीमों को बाढ़ आधारित जल-राहत कार्य के लिए नानक सागर बांध, नानकमत्ता, 6 टीमों को भूकंप परिदृश्य के लिए हल्दूचौड़, 2 टीमों को वनाग्नि परिदृश्य के लिए गौला रेंज नैनीताल तथा 1 टीम को गैस...