नैनीताल, सितम्बर 23 -- भवाली। नगर में 15वीं वाहिनी के कमांडेंट सुदेश कुमार दराल के निर्देशन में एनडीआरएफ इंस्पेक्टर चंद्रशेखर रवानी ने टीम के साथ मंगलवार को स्वच्छ भारत अभियान संकल्प रैली निकाली। राष्ट्रव्यापी श्रमदान, एक दिन एक घंटा एक साथ का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। पालिका मैदान से रामगढ़ रोड, घोड़ाखाल रोड से भवाली बाजार तक रैली निकाली गई। कमांडेंट दराल ने बताया कि बाजार क्षेत्र के पार्कों, परिवहन केंद्रों आदि में अभियान चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.