एनडीआरएफ ने दूसरे दिन बड़ी नहर से बरामद किया युवती का शव
पीलीभीत, जून 27 -- बिलसंडा, संवाददाता। मकसुदापुर पुल से सिक्का फेंकने दौरान बड़ी नहर में गिरी में युवती का शव एनडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत और साहस के बाद दूसरे दिन नहर से बरामद कर लिया। करीब दस किमी. दूर एनडीआरएफ ने शव को बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।थाना क्षेत्र के गांव गौहनिया निवासी प्यारेलाल की 19 वर्षीय बेटी सीमा अपनी मां के साथ दवा लेने शाहजहांपुर के ढका घनश्याम गईं थी। दवा लेकर मां बेटी टुकटुक से घर लौट रहे थे। रास्ते में मकसूदापुर में बड़ी नहर पुल पर सीमा ने नहर में सिक्का डालने के लिये टुकटुक एक साइड में रुकवा लिया। यह भी पढ़ें- सिक्का फेंकने के दौरान शारदा नहर में गिरी युवती, खोजबीन जारी मां से सिक्का लेकर वो उतरकर सिक्का फेंकने पुल की ओर चली गई। सिक्का फेंकने के दौरान अचानक वो अनियंत्रित होकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.