एनडीआरएफ ने छात्रों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर
दुमका, अक्टूबर 7 -- पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय ककनी परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की विशेषज्ञ टीम की ओर से एकदिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं शिक्षकों को आपदा के दौरान सतर्कता बरतने, जीवन की सुरक्षा करने तथा आपात स्थिति में त्वरित जीवन रक्षा के लिए व्यावहारिक जानकारी देना था। प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़, भूकंप और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने लाइफ जैकेट, रिंग ब्वॉय सहित विभिन्न जीवन रक्षक उपकरणों के सही उपयोग का प्रदर्शन कर छात्रों को उनके इस्तेमाल की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- जगन्नाथपुर के राजकीय रस्सेल प्लस टू विद्यालय में एनडीआरएफ ने दिया आपदा बचाव का प्रशिक्षण इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.