एनडीआरएफ ने छात्रों को सिखाए आपदा प्रबंधन व प्राथमिक उपचार के गुर र
सहारनपुर, जुलाई 8 -- बेहट। मानसून पूर्व तैनाती अभियान के तहत बुधवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की आठवीं वाहिनी की टीम ने कलसिया स्थित नेहरू इंटर कॉलेज में आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार पर जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को आपदा प्रबंधन व प्राथमिक उपचार के गुर बताते। उप निरीक्षक बनवारीलाल नए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से राहत और बचाव के लिए तैयार करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रक्तस्राव रोकने, फ्रैक्चर की स्थिति में स्प्लिंटिंग, हृदय गति रुकने पर सीपीआर, श्वास नली में रुकावट होने पर बचाव के उपाय, आपातकालीन एवं सामान्य निकासी की विधियां और बाढ़ के समय उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी बचाव उपकरण तैयार करने की जानकारी दी गई। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.