एनडीआरएफ ने छात्राओं को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- शाहजहांपुर। पूर्व मानसून तैनाती के तहत 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार को किला स्थित बा स्कूल में आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव और राहत के उपायों की जानकारी दी गई। सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में रक्तस्राव रोकने, स्प्लिंटिंग, सीपीआर, श्वासनली अवरोध से निपटने, आपातकालीन निकासी तथा बाढ़ के दौरान उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी बचाव उपकरण तैयार करने की विधियां बताई गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.