बोकारो, मार्च 13 -- बालीडीह गरगा डैम में बुधवार को स्नान के दौरान डूबे 17 वर्षीय दीपक कुमार को एनडीआरएफ की मदद से गुरुवार को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। डूबने के बाद से ही उसके परिजन डैम किनारे बेटे की झलक पाने के लिए टकटकी लगाए बैठे थे, आंखों ही आंखों में उन्होंने किसी प्रकार रात गुजारी। गुरुवार को सुबह होते जब एनडीआरएफ डैम में उतरी तो उनकी बेचैनी बढ़ने लगी। कुछ घंटों के प्रयास को एनडीआरएफ ने डेम के अंदर झाड़ी में फंसे दीपक को ढूंढ लिया, पर उसकी मौत हो चुकी थी। जब एनडीआरएफ उसके शव के साथ डैम से बाहर आई, तो माता पिता का बेटे के जिंदा होने का आस टूट गया। रोते चीखते परिजन बेहोशी के आलम में चले गई। साथ आए कॉलनी के लोगों ने संभाला। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञात हो कि मृतक युवक बीएसएल झोपड़ी कॉलनी से बुधवार दोपहर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.