वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी। मीर घाट पर रविवार को गंगा में स्नान कर रही 16 वर्षीय किशोरी, जो जिला मुंगेर (बिहार) की निवासी है, स्नान के दौरान असंतुलित होकर गंगा के गहरे जल में चली गई और डूबने लगी। घटना के समय मीर घाट पर पिकेट ड्यूटी में तैनात एनडीआरएफ के सतर्क रेस्क्यूर आलेखा चंद जीना ने युवती को डूबते हुए देखा और बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए गहरे जल में छलांग लगा दी। युवती को सुरक्षित बाहर निकालकर घाट के किनारे लाया गया तथा उसकी स्थिति सामान्य होने तक आवश्यक सहायता प्रदान की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.