एनडीआरएफ ने कर्मचारियों को आपदा में त्वरित बचाव के उपाय बताए
मुजफ्फर नगर, जून 21 -- बुढ़ाना। कस्बे के तहसील सभाकक्ष में एनडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन और बचाव प्रशिक्षण का आयोजन किया। कार्यक्रम में तहसील व ब्लाक के कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। एनडीआरएफ ने प्राथमिक उपचार, सीपीआर, स्ट्रेचर बनाना और सुरक्षित बचाव विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। बिजली गिरने और तूफान जैसी आपदाओं में सावधानियों की जानकारी भी साझा की। एएसआई मुकेश कुमार के साथ हारून अली, अमरजीत, अंकुर मलिक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एनडीआरएफ ने कर्मचारियों को आपदा में त्वरित बचाव के उपाय बताए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.