बुलंदशहर, नवम्बर 19 -- सिकंदराबाद। तहसील परिसर में बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को प्रशिक्षित किया। टीम के विशेषज्ञों ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले बचाव उपायों, प्राथमिक उपचार के तरीके, सुरक्षित स्थानों की पहचान तथा त्वरित प्रतिक्रिया के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ टीम द्वारा मॉकड्रिल का आयोजन भी किया गया। इसमें भूकंप, आगजनी, डूबने की घटनाओं तथा अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में बचाव की प्रक्रिया को प्रदर्शन के माध्यम से समझाया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहकर सही कदम उठाने से जनहानि व नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।तहसील प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.