शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम रेंजर्स प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा और द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी पारुल यादव के निर्देशन में हुआ। एनडीआरएफ की टीम ने छात्राओं को आपदा के दौरान बचाव और प्राथमिक चिकित्सा के व्यावहारिक तरीके बताए। इंस्पेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व में युद्धवीर सिंह, मनीष कुमार, विजय लक्ष्मी, गीता और प्रदीप कुमार ने सीपीआर देने, स्ट्रेचर तैयार करने, बाढ़ के दौरान उपलब्ध संसाधनों से बचाव के साधन बनाने और बेहोश अथवा घायल व्यक्ति को सुरक्षित उठाने का अभ्यास कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...