एनडीआरएफ टीम ने किया भूमिगत खदान का निरीक्षण
धनबाद, अक्टूबर 2 -- बीसीसीएल के पश्चिमी झरिया क्षेत्र स्थित मुनिडीह प्रोजेक्ट में गुरुवार को एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के शोधार्थियों ने भूमिगत खदान का निरीक्षण किया। एनडीआरएफ की नौवीं बटालियन (बिहटा) के कमांडेंट हितेंद्र पाल सिंह कंडारी, टीम कमांडर सूरज कुमार और शोधार्थियों की टीम केज से 500 मीटर गहराई में पहुंची। वहां उन्होंने रोड हेडर मशीन से कोयला कटिंग, भूमिगत परिवहन और कन्वेयर बेल्ट डिस्पैच व्यवस्था को देखा। साथ ही सुरक्षा मानकों व आधुनिक खनन तकनीकों की जानकारी ली। इस दौरान जीएम वी. विजय कुमार, डीजीएम सुनील कुमार पांजा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.