एनडीआरएफ टीम के सदस्यों को रामनामी भेंट कर किया सम्मानित
चित्रकूट, सितम्बर 7 -- चित्रकूट। मंदाकिनी में आए जलप्रलय के दौरान फंसे लोगों को जान हथेली में रखकर सुरक्षित निकालने वाली एनडीआरएफ टीम के सदस्यों को रामघाट में सम्मानित किया गया। दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्य जीवन दास, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण गुप्ता, बृजेश रावत, श्याम पांडेय, दीपक केसरवानी, केसरी तिवारी आदि ने टीम के सभी सदस्यों को सम्मान में रामनामी भेंट किया। कहा कि मां मंदाकिनी में आई भीषण बाढ़ के दौरान एनडीआरएफ टीम ने करीब 272 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। एक गर्भवती महिला का प्राथमिकता के आधार पर रेस्क्यू किया। कठिन मौसम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार टीम राहत एवं बचाव में लगी रही। यह भी पढ़ें- राहत सामग्री बंटने की जानकारी पर तहसील परिसर में उमड़े प्रभावित यह भी पढ़ें- कर्वी से रामघाट तक अतिक्रमण के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.