वाराणसी, दिसम्बर 19 -- वाराणसी। सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट स्थित 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के मुख्यालय में उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने सैनिक सम्मेलन किया। इसमें गोरखपुर, लखनऊ एवं भोपाल में तैनात कर्मचारियों ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की। उपमहानिरीक्षक ने सभी की व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक समस्याओं को जाना। विभिन्न आपदाओं के दौरान अद्वितीय साहस, उत्कृष्ट कौशल, कर्तव्यनिष्ठा एवं अपने जीवन की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाने वाले वीर बचावकर्मियों को डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन करने वाले तथा खेलकूद एवं शारीरिक दक्षता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.