बलिया, फरवरी 5 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके सुल्तानपुर (टोलापुर बाजार) निवासी रिंकू देवी की लाश बुधवार की देर शाम गांव के सामने ही सरयू नदी से बरामद हो गयी। लाश की तलाश के लिए एनडीआरएफ ने पूरे दिन नदी में तलाशी अभियान चलाया। अंधेरा होने के चलते तलाशी अभियान को समाप्त किया जा रहा था। इसी बीच लाश पानी में उतरा गयी लिहाजा पुलिस ने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की रविवार को मौत हो गयी थी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस और मयका पक्ष को बगैर सूचना दिये लाश को सरयू नदी में ले जाकर फेंक दिया। किसी प्रकार इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को पहुंचे मृतका के भाई मनियर क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर दो निवासी गोविंदा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति चंदन, ससुर विजय शंकर सिंह, सास कालपति देवी, ननद रेखा और रूबी समेत कुछ अज्ञा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.