एनडीआरएफ की तैयारियों का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय पर दिया जोर
नई दिल्ली, अगस्त 1 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गदरपुर स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बटालियन का दौरा कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों, राहत एवं बचाव तंत्र और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की। राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जवानों के साथ संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण गतिविधियों और आपदा राहत अभियानों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री का यह दौरा उनके एक दिवसीय गदरपुर-रुद्रपुर भ्रमण कार्यक्रम का हिस्सा था। इस दौरान वरिष्ठ एनडीआरएफ अधिकारियों ने बटालियन की परिचालन क्षमता, संसाधनों, प्रशिक्षण व्यवस्था और आपदा के समय अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड भौगोलिक दृष्टि से प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यंत संव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.