एनडीआरएफ की तत्परता से गंगा में डूब रहे युवक की बची जान
वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी। वाराही घाट पर 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार सुबह करीब 08:40 बजे गंगा में डूब रहे युवक को बचाया। एनडीआरएफ टीम ने लाइफ बॉय की सहायता से व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर नदी तट पर पहुंचाया। बचाए गए व्यक्ति की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी 28 वर्षीय पुनीत शर्मा के रूप में हुई। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने आमजन से अपील की कि वे नदियों एवं अन्य जलाशयों में स्नान अथवा अन्य गतिविधियों के दौरान जल सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.