हजारीबाग, मार्च 14 -- बरही, प्रतिनिधि। एनडीआरएफ की टीम ने तीसरे दिन मछली लदे ट्रक के चालक का शव तिलैया डैम से बरामद किया। आधार कार्ड मिला है जिसमें ट्रक चालक आंध्रप्रदेश के विजियानगरम जिले का रहने वाला सनपति सुरीबाबू था। इसके साथ ही पिछले तीन दिनों से चल रहे बरही पुलिस की राहत और बचाव कार्य पूरा हो गया। बुधवार की रात आंध्रप्रदेश से बिहार जा रहा मछली लदा ट्रक अनियंत्रित होकर तिलैया डैम पर बने जवाहर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गहरे पानी में गिर गया था। ट्रक के तिलैया डैम में गिरने के पूर्व खलासी ट्रक से सड़क पर गिर पड़ा जिससे उसकी जान बच गई थी। जबकि ट्रक चालक ट्रक के डैम में गिरने के बाद से लापता हो गया था। घटना के तीसरे दिन एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद चालक का शव बरामद किया। ट्रक के तिलैया डैम में गिरने के 24 घंटे हाइड्रा क्रेन की मद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.