एनडीआरएफ इंस्पेक्टर की गुजरात में ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ी, मौत
सासाराम, जून 1 -- दिनारा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लहेरी निवासी एनडीआरएफ इंस्पेक्टर हेमंत कुमार का पार्थिव शरीर रविवार की देर शाम पैतृक गांव लहेरी पहुंचा। जहां अपने गांव के लाल की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन उमड़ पड़े। जवान के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि शहीद हेमंत कुमार गुजरात के बड़ोदरा में यूनिट 06 बीएन एनडीआरएफ इंस्पेक्टर जीडी के पद पर तैनात थे। कुछ दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद वहीं पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.