एनडब्ल्यू जीईएल चर्च में 50वीं गोल्डन जुबली, नए भवन का उद्घाटन
रांची, सितम्बर 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। नॉर्थ वेस्टर्न गोस्सनर एवंजेलिकल लूथरेन (एनडब्ल्यू जीईएल) चर्च परिसर में रविवार को युवा व महिला संघ के तत्वावधान में 50वीं गोल्डन जुबली मनाई गई। इस अवसर पर धन्यवादी आराधना के साथ नवनिर्मित जुबली भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में आर्च बिशप राजीव सतीश टोप्पो, बिशप निस्तार कुजूर, रेव्ह पाइकस खेस व राजू किस्पोट्टा बतौर अतिथि व वक्ता उपस्थित थे। महासचिव नवीन लकड़ा ने बताया कि 1977 से शुरू हुई विकास यात्रा के तहत 74 पेरिश और तीन डायसिस में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसका समापन 10 जून 2027 को मलार में होगा। मौके पर प्रवीण कुजूर, उपासना तोपनो, जोलजस कुजूर, एलम बेक, धनकुमार बाखला, रेव्ह यीशु नासरी मिंज, सलिल टोप्पो, डायना कुजूर, संध्या लकड़ा सहित अन्य मौजूद थे।प्रतियोगिता यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.