एनडब्ल्यू जीईएल चर्च ने मनाया 177वां स्थापना दिवस
रांची, जून 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। नॉर्थ वेस्टर्न गोस्सनर एवंजेलिकल लूथरेन चर्च छोटानागपुर-असमय कलीसिया का मंगलवार को 177वां स्थापना दिवस मना। नवीन हेथाकोटा पेरिश में हुए आयोजन के दौरान महिला पुरोहिताई का सिल्वर जुबली भी मनाया गया। इस दौरान नवीन डोमन के वंशजों को सम्मानित किया गया। जानकारी दी गई कि 9 जून 1850 को हेथाकोटा ग्राम के नवीन डोमन, ग्राम चिताकुनी के केशो और बंधु व करौदा के घूरन के बपतिस्मा लेने से इस कलीसिया की शुरुआत हुई थी। वहीं, नौ जून 2000 को पहली बार दो महिलाओं को पुरोहित बनाने की शुरुआत भी की गई थी। कार्यक्रम में ओडिशा के 11 पेरिश, छत्तीसगढ़ के 19, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अमस, मध्यप्रदेश, नई दिल्ली, बंगलुरु सहित अन्य जगहों से करीब आठ हजार कलीसिया के लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- हेथाकोटा में जीईएल चर्च ने मनाया प्रथम वयस्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.