एनडब्ल्यू जीईएल चर्च की बैठक में बीमा और कल्याण कोष पर सहमति
रांची, अक्टूबर 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। लालगुटवा स्थित एनएमडीसी नासरत सभागार में शुक्रवार को एनडब्ल्यू जीईएल चर्च डायसिस एवं सिनोड पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। आर्च बिशप राजीव सतीश टोप्पो, महासचिव नवीन कुमार लकड़ा और तीन बिशपों की अध्यक्षता में हुई बैठक में 11 राज्यों के 170 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में पुरोहितों के लिए मेडिकल बीमा कराने तथा विशेष कल्याण कोष गठित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा, चर्च के सुचारू संचालन हेतु निर्वाचन आयोग, चयन पर्षद और चर्च न्यायालय जैसी 20 स्थायी समितियों का गठन किया गया। साथ ही युवा, महिला व पुरुष संघ के बेहतर संचालन और बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, कोचिंग एवं काउंसलिंग की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.