एनटी रामाराव ने वंचितों को सम्मान दिलाया: मोदी
नई दिल्ली, मई 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की 103वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि जनकल्याण तथा सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने गरीबों और वंचितों को सम्मान दिलाया। उनका जीवन और आदर्श अपार प्रेरणा का स्रोत है। आंध्र प्रदेश में राजग सरकार, मेरे मित्र एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में उन आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है जिन्हें उन्होंने जनता के लिए संजोया था। अभिनेता से नेता बने एनटी रामाराव का जन्म 28 मई 1923 को हुआ था। यह भी पढ़ें- सावरकर का साहस देशवासियों को प्रेरित करेगा: मोदी वह एनटीआर के नाम से लोकप्रिय हुए। 18 जनवरी 1996 को 72 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।.....
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.