चतरा, मई 21 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। एक तरफ जहां टंडवा स्थित एनटीपीसी के पावर प्लांट से उत्पादित बिजली से पूरा देश रोशन हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय चतरा जिले के लोग बिजली की भारी किल्लत और आंख-मिचौनी से त्रस्त हैं। विडंबना यह है कि एनटीपीसी टंडवा द्वारा चतरा जिला को सीधे तौर पर बिजली की आपूर्ति नहीं की जाती है। यहां के लोग पूरी तरह से डीवीसी (दामोदर वैली कॉर्पोरेशन) की बिजली आपूर्ति पर निर्भर हैं। वर्तमान में भीषण गर्मी के कारण पंखा, कूलर, एसी और खेतों की सिंचाई के लिए बिजली की खपत अत्यधिक बढ़ गई है। कुछ समय पहले तक बिजली लाइनमैन और तकनीकी कर्मियों की तत्परता के कारण चोरकारी ग्रिड से क्षेत्र को 20 से 22 घंटे तक निर्बाध बिजली मिल रही थी। लेकिन इन दिनों यह व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अब उपभोक्ताओं को बमुश्किल 10 से 12 घंटे ही बिजल...