चतरा, मई 23 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। 12 जून से एनटीपीसी प्रबंधन बरसाती पानी के जमाव के लिए बैराज का फाटक बंद करने के ऐलान के साथ टंडवा के गेरूआ पुल के नदी किनारे बाउंड्री करने की मांग शहर के दुकानदारों ने की है। लोगों का कहना है कि बरसात में पानी अधिक हो जाने से और गेरूआ पुल के नीचे एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा बाउण्डरी नहीं करने से पानी का सैलाब शहर में घुस जाता है जिससे दूकान दारों को हर साल लाखों की क्षति पहूंचती है। टंडवा के दूकान दार श्यामसुंदर नायक कहते हैं कि एनटीपीसी द्वारा पुल के नीचे खुला छोड़ देने से बाढ़ का पानी बाजार टांड़ में दूकान दारों को हर साल आर्थिक चोट दे रहा है। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश पिछले साल दर्जनों दूकानों में बाढ का पानी प्रवेश कर गया था।वहीं रंजीत गुप्ता का कहना है कि बैरा...