प्रयागराज, जून 2 -- रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीईएन 07/2025 के तहत गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय पदों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा सीबीटी-I का कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा सात, आठ और नौ मई को आयोजित की जा चुकी है, जबकि अगले चरण 13 से 20 जून 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। आरआरबी के नोटिस के मुताबिक, परीक्षा से 10 दिन पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी के साथ एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। ई-कॉल लेटर परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड के लिए जारी किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- रेलवे भर्ती बोर्ड ने शुरू की एनटीपीसी परीक्षा शुल्क वापसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...