एनटीपीसी सीबीएटी का 30 सितंबर को साइको टेस्ट
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी भर्ती 2025 के स्नातक स्तर के तहत स्टेशन मास्टर पद के कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।स्टेशन मास्टर के लिए साइको टेस्ट 30 सितंबर को होगा। इससे पहले भर्ती की सीबीटी-एक और सीबीटी-दो परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। सीबीटी-दो में 87000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। भर्ती अभियान के तहत स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक, सीनियर क्लर्क और जूनियर लेखा सहायक के 5810 पद भरे जाएंगे। आरआरबी प्रयागराज के तहत 110 पद हैं। परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.