नई दिल्ली, फरवरी 25 -- नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड तथा महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (महानिर्मिती) के संघ ने दिवाला प्रक्रिया के तहत सिन्नर थर्मल पावर लिमिटेड (एसटीपीएल) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने इस संबंध में शेयर बाजार को दी सूचना में हालांकि लेनदेन के मूल्य का खुलासा नहीं किया। एनटीपीसी ने 24 फरवरी 2026 की दी सूचना में बताया कि महानिर्मिती और एनटीपीसी लिमिटेड के संघ ने राष्ट्रीय कंपनी विधि प्राधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा अनुमोदित समाधान योजना के तहत, दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता, 2016 (आईबीसी) के अंतर्गत कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) से गुजर रही एसटीपीएल का अधिग्रहण पूरा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...