चतरा, सितम्बर 30 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। रुक्मिणी होटल टंडवा में बुधवार को एनटीपीसी विस्थापित अधिकार समिति की एक बैठक हुई।.बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता ने की। इस बैठक में समिति विस्तार को लेकर उपस्थित एनटीपीसी विस्थापित अधिकार समिति के सचिव अरुण पांडे,कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव ने एनटीपीसी से हक और अधिकार पर प्रकाश डाला।जिसके बाद सर्वसम्मति से समिति का उपाध्यक्ष के रूप में महेश मुंडा,संजीत कुमार गुप्ता, सुनील चौरसिया,बबलू प्रसाद गुप्ता,विकास मालाकार, नारायण महतो,बैजनाथ पांडे का चयन किये गये।उप सचिव सरोज कुमार पांडे बनाये गये।साथ ही समिति के प्रवक्ता के रूप में रामेश्वर मिस्त्री को चयनित हुए। इधर मीडिया प्रभारी के रूप में कुलदीप दास को एवं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में मुकेश प्रजापति को चयनित किया गया। समिति के संरक्षक क...