एनटीपीसी विस्थापितों के मुद्दे पर ऊर्जा सचिव से मिले सांसद मनीष जायसवाल
हजारीबाग, जुलाई 31 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल से मुलाकात कर एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजनाओं से प्रभावित रैयतों एवं विस्थापित परिवारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पकरी बरवाडीह, केरेडारी, चट्टी-बरियातू, पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट और तलाईपल्ली परियोजनाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास, मुआवजा और पात्रता नियमों में सुधार की मांग उठाई। सांसद ने कहा कि वर्तमान पुनर्वास नीति के कारण कई वास्तविक प्रभावित परिवार अपने अधिकारों से वंचित हैं। उन्होंने भूमि अधिग्रहण की तिथि को पात्रता का आधार बनाने, सभी वैधानिक हिस्सेदारों को पुनर्वास लाभ देने, मुआवजा राशि 24 लाख से बढ़ाकर 40 लाख प्रति एकड़ करने तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र सदस्यों को मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.