सोनभद्र, मार्च 11 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल को 16वें सी आई आई नेशनल एच आर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025-26 में प्राइज़ फॉर डिस्टिंक्शन इन एच आर एक्सीलेंस" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संगठन की प्रगतिशील और मानव-केंद्रित मानव संसाधन (एचआर) नीतियों एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों को मान्यता देता है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 11 मार्च 2026 को आयोजित अवॉर्ड समारोह में स्टेशन की ओर से श्रीमती मृणालिनी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने प्राप्त किया। सीआईआई एचआर एक्सीलेंस फ्रेमवर्क के अंतर्गत संगठनों का मूल्यांकन नेतृत्व, रणनीति, कर्मचारी सहभागिता, क्षमता निर्माण तथा नवोन्मेषी एचआर प्रथाओं के आधार पर किया जाता है, जो संस्थागत उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.