एनटीपीसी रिहन्द-पारीछा की बंद इकाइयां चालू
सोनभद्र, जुलाई 4 -- अनपरा,संवाददाता।एनटीपीसी रिहन्द की पांच सौ मेगवाट क्षमता की शुक्रवार 03 जुलाई की सुबह 01:33 पर बंद हुई छठवीं इकाई को भारी मशक्कत के बाद 07:01 पर सफलता पूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया। इस इकाई को स्टेटर के अर्थ फाल्ट प्रोटेक्शन के कारण बंद किये जाने की जानकारी सिस्टम कंट्रोल सूत्रों ने दी है। इससे पूर्व उत्पादन निगम के पारीछा बिजलीघर की ब्वायलर ट्यूब लिकेज के कारण बंद हुई 250 मेगावाट की पांचवीं इकाई को भी तीन जुलाई की सुबह 11:23 पर चालू कर लिया गया है। हालांकि अभी भी प्रदेश में बिजली खपत 600 मिलियन यूनिट के नीचे बनी होने से महंगी बिजली देने वाली कई इकाइयां रिजर्व शटडाउन पर बंद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.