बोकारो, अगस्त 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में झारखंड राज्य तीरंदाजी एसोसिएशन की ओर से आयोजित द्वितीय एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने रिकर्व और कंपाउंड वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने सटीक निशाना साधते हुए बेहतर रैंक हासिल की।

समापन समारोह समापन समारोह के मुख्य अतिथि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि देशभर से आए तीरंदाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों का एक मंच पर जुटना सराहनीय है। झारखंड समेत अन्य राज्यों के खिलाड़ियों की सफलता से तीरंदाजी खेल को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रायोजकों के सहयोग से ही इस तरह के टूर्नामेंट सफल हो पाते हैं। तीरंदाज बेहतर प्रदर्शन कर राज्...