औरैया, मार्च 26 -- दिबियापुर, संवाददाता। एनटीपीसी औरैया स्थित दिव्यकुंज (ईडब्ल्यूए) भवन पर 110 किलोवाट क्षमता की रूफटॉप सौर ऊर्जा प्रणाली का उद्घाटन परियोजना प्रमुख शुभाशीष गुहा ने किया। इस पहल को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख ने कहा कि रूफटॉप सोलर सिस्टम के माध्यम से न केवल ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि टाउनशिप के कार्बन फुटप्रिंट में भी कमी आएगी। यह परियोजना एनटीपीसी के नेट-जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सहायक साबित होगी।अधिकारियों के अनुसार, स्थापित सौर ऊर्जा प्रणाली से स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन होगा, जिससे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता घटेगी। साथ ही यह पहल पर्यावरण अनुकूल विकास को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.