रामगढ़, अगस्त 10 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीटीपीएस में विश्व आदिवासी दिवस मनाया। कार्यक्रम में सबसे पहले यूनियन के सचिव मनोज कुमार महतो ने पीटीपीएस स्थित भगवान वीर बिरसा मुंडा के कट आउट चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर मनोज कुमार महतो ने कहा कि आज दुनिया भर में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। झारखंड अलग हुए 26 साल होने को है फिर भी झारखंड में आदिवासियों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। झारखंड से प्रत्येक वर्ष हजारों आदिवासी पलायन करते हैं। आज जरूरत है आदिवासी समाज को जगाने की और शिक्षित करने की। यह भी पढ़ें- अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मोर्चा ने आदिवासी दिवस मनाया लगातार आदिवासियों का जनसंख्या घट रही है। आज हम सभी को बिरसा मुंडा के बताए रास्ते पर ...