औरंगाबाद, अप्रैल 3 -- 8 घंटे ड्यूटी, दोगुना ओवरटाइम और समय पर वेतन का फैसला नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर के एनटीपीसी बीआरबीसीएल परियोजना के गेट नंबर-1 पर मजदूरों द्वारा 1 अप्रैल से चल रहा धरना गुरुवार शाम करीब 5 बजे समाप्त हो गया। यह धरना एनटीपीसी कांग्रेस इंटक मजदूर यूनियन के बैनर तले अरुण कंस्ट्रक्शन सहित अन्य ठेका कंपनियों के खिलाफ आयोजित था। धरना का नेतृत्व इंटक के प्रदेश महामंत्री भोला यादव कर रहे थे, जिनके साथ सचिव राजेश सिंह एवं यूनियन के अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों श्रमिक मौजूद थे। मजदूर श्रम कानूनों के पालन, उचित मजदूरी और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग कर रहे थे। उनकी प्रमुख मांगों में 8 घंटे की ड्यूटी, अतिरिक्त कार्य पर दोगुनी दर से ओवरटाइम भुगतान, न्यूनतम मजदूरी लागू करना, समय पर वेतन भुगतान और वेतन पर्ची उपलब्ध कराना शामिल था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.