एनटीपीसी बस ट्रक से टकराई, चार घायल
सोनभद्र, मई 19 -- सोनभद्र। सुकृत चौकी क्षेत्र के चहलवा के पास मंगलवार की सुबह एनटीपीसी की एक बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस में सवार चार लोग घायल हो गए। एनटीपीसी की बस वाराणसी से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रही थी। सुबह करीब छह बजे चहलवा के पास बस ने अज्ञात ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सुकृत पुलिस और पीआरवी मौके पर पहुंच गई तथा घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर भेजवाया गया। घायलों में 57 वर्षीय विजय सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी एनटीपीसी बीजपुर, 52 वर्षीय सुकांतु पत्नी विजय सिंह, राहुल पुत्र रामसुभग निवासी चेतवा बीजपुर तथा सोनू कुमार पुत्र राजकुमार निवासी बीजपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद राजमार्ग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.