हजारीबाग, दिसम्बर 21 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पंकरी बरवाडीह परियोजना द्वारा जागृति महिला संघ के सहयोग से परियोजना प्रभावित गांवों के स्कूली बच्चों हेतु अध्ययन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जागृति महिला संघ की अध्यक्षा अनीता दास , उपाध्यक्षा मीनाक्षी सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें लगन एवं आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बड़कागांव प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री से युक्त अध्ययन किट प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को प्रोत्साहन देना एवं विद्यार्थियों को अध्ययन में आने वाली आवश्यकताओं को पूरा कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.