एनटीपीसी ने 42वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
भागलपुर, मई 24 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी कहलगांव ने शनिवार को 42वां स्थापना दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ परियोजना प्रमुख रविन्द्र पटेल ने ध्वजारोहण कर किया। कार्यक्रम में मनोरंजन परिदा (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्रीनाध मारीशेट्टी (महाप्रबंधक, अनुरक्षण एवं एडीएम), भारती नंदन (कमांडेंट, सीआईएसएफ), विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कर्मी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद एनटीपीसी का नैगम गीत प्रस्तुत किया गया। परियोजना प्रमुख रविन्द्र पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि 42 वर्षों की प्रतिबद्धता, परिश्रम और नवाचार के बल पर एनटीपीसी कहलगांव ने विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने संचालन, अनुरक्षण, मानव संसाधन विकास एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.