एनटीपीसी ने गांवों में 1000 जूट बैग और फलदार पौधे बांटे
चतरा, जून 6 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों (पीएवी) में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में कामता, राहम एवं दुदुवा में जागरूकता कार्यक्रम के साथ 1000 जूट बैग और फलदार पौधे का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी के अधिकारियों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए जूट बैग जैसे पर्यावरण-अनुकूल एवं जैव-अवक्रमणीय विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त, पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राहम, टंडवा, कमता एवं नयीपारम में स्थानीय ग्रामीणों के बीच 400 फलदार पौधों का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- हरियाली का पोषण, भविष्य की सुरक्षा : टाटा स्टील ने जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.