औरंगाबाद, फरवरी 28 -- एनटीपीसी नवीनगर बिजली परियोजना स्थित सीआईएसएफ इकाई में शनिवार को पिनिंग सेरेमनी आयोजित कर 71 जवानों को वरिष्ठ आरक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। यह पदोन्नति उन जवानों को दी गई, जिन्होंने बल में 10 वर्ष या उससे अधिक का सेवाकाल सफलतापूर्वक पूरा किया है। एनटीपीसी परिसर के हॉल में आयोजित समारोह में उप कमांडेंट राघवेंद्र सिंह ने पदोन्नत जवानों की वर्दी पर पिन लगाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ जवानों की कर्तव्यनिष्ठा ही उनकी वास्तविक पहचान है। अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण की भावना किसी भी जवान को उत्कृष्ट बनाती है। उन्होंने सभी जवानों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सजगता और जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया। उप कमांडेंट ने कार्मिकों की मेहनत, टीम भावना और कर्तव्यपरायणता की सराहना की तथा भविष्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.