चतरा, जून 8 -- टंडवा निज प्रतिनिधि एनटीपीसी खनन का 800 करोड़ का डिस्पैच का ठेका इन दिनों सुलगते सवालों के घेरे में है। लाख टके का सवाल यह है कि जब ट्रांसपोर्टिग रोड एनटीपीसी बनाया ही नहीं तो कोल डिस्पैच का ठेका क्यों निकाला? कोयले की खनन तो केरेडारी में होगी तो टंडवा में विनाश के पिच पर हजारीबाग का विकास क्यों? विरोध की आंच में सुलगते सवालों हर आंदोलन कारियों के जुबां पर है।आंदोलन के माध्यम से ग्रामीणो के सवालों का जबाब एनटीपीसी देगी या जिला प्रशासन? इधर एनटीपीसी के चट्टी बारियातू कोल माइंस से 800 करोड़ के कोल डिस्पैच के ठेका विवाद कोयलांचल में फिलहाल चर्चाओं के बाजार में गर्म है। कोयला ट्रांसपोर्टिग आरंभ होने से पूर्व रोड निर्माण को लेकर विरोध और समर्थन के स्वर गुंजने लगे हैं। प्रशासन के आदेश के बगैर रोड का निर्माण होने, पर्यावरण दूषित होन...