रायबरेली, अप्रैल 9 -- रायबरेली। एनटीपीसी के मजदूरों ने विकास भवन में धरना दिया और बाद में जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इनको संबोधित करते हुए ऐक्टू की एनटीपीसी ऊंचाहार इकाई के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि प्रतिष्ठान में ठेका कंपनियों द्वारा मजदूरों से उनकी मजदूरी का आधा हिस्सा जबरन वापस ले लिया जाता है। अनेकों श्रमिक हैं जिनका इसी वजह से गेट पास जमा करा लिया गया और उनकी सेवाएं बिना किसी विधिक प्रक्रिया के समाप्त कर दी गई। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी प्रबन्धन इसे ठेकेदारों से जुड़ा मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ता आ रहा है । जबकि उस परिसर में हो रहे इस अपराधिक कृत्य के लिए प्रबन्धन पूरी तरह जवाबदेह है।ऐक्टू ऊंचाहार इकाई सचिव पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि ऊंचाहार थर्मल पॉवर में कार्यरत कंपनिय...